‘आदेश मिलने पर खुदेगी बावड़ी’
‘आदेश मिलने पर खुदेगी बावड़ी’
धार | मंडीरोड पर पिछले दिनों सरकारी जमीन पर बनी दुकान तोड़ी गई थी। मल्लिकार्जुन मंदिर समिति मोहल्ले वालों ने पुनर्जीवित करने की मांग की थी। इस पर एसडीएम नीरजकुमार सिंह ने कहा है कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया है। बावड़ी में खुदाई का काम प्रशासन का नहीं है। शासन से आदेश मिलेंगे तो आगामी कार्रवाई होगी।