- Hindi News
- स्वास्थ्य केंद्र में असंचारी नियंत्रण दिवस मनाया
स्वास्थ्य केंद्र में असंचारी नियंत्रण दिवस मनाया
बाकानेर| सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र बाकानेर में असंचारी रोग नियंत्रण दिवस मनाया गया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. एनएस गेहलोत ने असंचारी रोगों के बारे में जानकारी दी। कैंसर, डायबिटीज, हायपर टेंशन एवं स्टोक के लक्षण और नियंत्रण के बारे में सुझाव दिए। डॉ. गेहलोत डॉ. कुलदीप नाग ने मरीजों का परीक्षण किया। हायपर टेंशन, शुगर की जांच की। व्यायाम, खान-पान, नशामुक्ति, संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया जिससे अंसचारी रोगों पर नियंत्रण पा सके। शिविर के दौरान रवींद्र चौहान परामर्शदाता ने असंचारी रोगो की जानकारी दी। राहुल चौहान (पेरामेडिकल कर), मंशाराम चौहान लेब टेक्नीशियन, विजय डागरे लेब टेक्नीशियन, मनोहर कटारे लेब टेक्नीशियन, आरती पाटीदार फार्मासिस्ट, राधेश्याम मंडलोई, ममता बघेल, भावना डावर, अंतिम धारू आदि ने सहयोग दिया। आभार मनीष सेन ने माना।