पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रोफेसर को 13 साल बाद मिला वेडिंग फोटो का मालिक

प्रोफेसर को 13 साल बाद मिला वेडिंग फोटो का मालिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोस्टन के एक कॉलेज की प्रोफेसर एलिजाबेथ स्ट्रिंगर कीफ सितंबर 2011 में न्यूयॉर्क के उस क्षेत्र से गुजरी थीं, जहां वर्ल्ड ट्रेड सेंटर था। उस पर हमले के बाद उन्होंने इमारत के मलबे को देखा था, जहां उन्हें शादी का एक फोटो मिला। उन्होंने उस वक्त भी फोटो के आधार पर उसके असली मालिक की पड़ताल की, लेकिन कोई नहीं मिला। वे हर साल इस फोटो को सोशल मिडिया की वेबसाइट्स पर अपलोड करती रही थीं, ताकि कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाए, जो इस फोटो को असली मालिक तक पहुंचा दे। 13 साल बाद प्रोफेसर कीफ को फोटो का असली मालिक मिला और कहानी का ‘हैप्पी एंडिंग’ (फोटो के लिए ट्विटर पर बना टैग) हो गया।

लिंक्डइन पर प्रोफेसर कीथ से जुड़े गोथामिस्ट की पोस्ट फ्रेड माहे ने देखी, जो उस फोटो के मालिक थे। उन्होंने लिंक्डइन पर ही प्रोफेसर कीथ से संपर्क किया और बताया कि फोटो में पीछे की ओर खड़े व्यक्ति वे ही हैं। वे डब्ल्यूटीसी के टावर नंबर 2 की 77वीं मंजिल पर काम करते थे। आखिरी बार यह फोटो उन्होंने हमले वाली सुबह अपनी डेस्क पर देखा था। शनिवार शाम ही प्रोफेसर कीथ और फ्रेड माहे के बीच फोन पर बात की। फ्रेड ने बताया कि फोटो में दिख रहे सभी लोग आज जीवित हैं। यह फोटो क्रिस्टाइन और क्रिस्टियन लॉरेडो की शादी का है, जो वर्तमान में कैलिफोर्निया में रहते हैं। फोटो में दिख रहे सभी लोग कॉलेज फ्रैंड हैं। यह जानकर प्रोफेसर कीथ और सोशल साइट्स के उन यूजर को बेहद खुशी हुई, जो अपने पेज पर फोटो शेयर करते थे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई संदेश दिए और फ्रेड साथियों की सलामती के लिए प्रार्थना की। }gothamist.com

ट्विटर पर प्रोफेसर कीफ की पोस्ट और फ्रेड माहे का जवाब।