पेज 1 के शेष
आमतौरपर एक वर्ष में 30 से 35 हजार बैंककर्मियों की सेवा के दौरान मृत्यु हो जाती है। यूपीए सरकार ने वर्ष 2004 में बैंकों में अनुकंपा नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। इस निर्णय को लेकर तर्क दिया गया था कि बैंक व्यावसायिक संस्थान की तरह काम करता है। इस पर मानवीय बोझ डालने की कोशिश की जाए। मोदी सरकार ने प्रतिबंध को हटाने से पहले यूपीए सरकार के निर्णय के उलट मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की बात करते हुए यह भी पता लगाया था कि बैंकों में अनुकंपा नियुक्ति के मामले कितने आते हैं?
केंद्र सरकार ने संबंधित बैंकों को आदेश दिए हैं कि वे इस योजना को अपने बोर्ड से अनुमोदित कर लागू करें। अनुकंपा नियुक्ति की नीति लागू करते हुए केंद्र सरकार ने यह भी साफ किया है की इन प्रकरणों में लिपिक और चतुर्थ कर्मचारी के पद पर ही नियुक्ति होगी| इसके अलावा प्रकरण को ध्यान को रखते हुए आयु सीमा में छूट पर भी विचार किया जा सकता है|
नए प्रावधान में यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी बैंक में पद रिक्त होने पर भर्ती किए जाने पर यदि प्रतिबंध लगा है तो भी अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में प्राथमिकता के आधार पर निर्णय लिया जाए। क्योंकि इन नियुक्तियों को बैंक रिक्रूटमेंट से अलग रखा गया है।
सड़कहादसे में...
उन्होंनेकहा, ‘देश में हर साल साढ़े पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। डेढ़ लाख लोग मारे जाते हैं। लिहाजा, दुर्घटनाएं रोकने के लिए जल परिवहन को बढ़ावा देंगे। चीन 20 प्रतिशत परिवहन जल मार्ग से करता है। लेकिन भारत में मात्र आधा प्रतिशत यातायात ही जलमार्ग से होता है। जल परिवहन से सफर काफी सस्ता है। प्रति किमी 50 पैसे लगते हैं। जबकि रेल यात्रा एक रुपया और सड़क यात्रा 1.50 रुपए प्रति किमी पड़ती है।’
आंध्रमें शुरू...
हैदराबादको देश का नंबर वन आईटी हब बनाने में भी उनका ही योगदान रहा।
सारीअहम फाइलें क्लाउड पर स्टोर कीं
Áकैबिनेटमंत्रियों के आईपैड फाइल क्लाउड टूल के जरिए जोड़े गए हैं।
Áजिस योजना पर कैबिनेट में चर्चा होगी, उससे संबंधित फाइल एप के जरिए आईपैड पर मुहैया करा दी जाएगी।
Áकिसी मंत्री का आईपैड गुम हो जाता है तो शिकायत करते ही उसमें मौजूद डेटा सर्वर से अपने आप डिलीट हो जाएगा।
गोवामें टैबलेट लेकर आते हैं विधायक
जुलाईमें गोवा विधानसभा भी 95 फीसदी पेपरलेस हो चुकी है। सभी 40 विधायकों को टैबलेट दिए गए हैं