पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमजोर रुख से सेंसेक्स निफ्टी गिरे

कमजोर रुख से सेंसेक्स-निफ्टी गिरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोने और चांदी में गिरावट

इंदौर| वैिश्वकबाजार में सोने और चांदी में मंदी के चलते स्थानीय सराफा बाजार में भी ऐसा ही माहौल रहा। इसमें सोना 80 रुपए गिरकर 27250 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 100 रुपए उतरकर 41075 रुपए प्रति किलो के भाव रही।

चांदी पाट (99.99) 41550 चांदी चौरसा (एसए) 41250 चांदी टंच (कच्ची चांदी) 41225 चांदी सिक्का (प्रति नग) 825 स्वर्ण केडबरी (99.50) दस ग्राम 27290 रवा पक्का 27270 रवा कच्चा 27260 सोना ऊपर में 27325 नीचे में 27240 चांदी चौरसा उपर में 41300 नीचे में 41125 रुपए दस ग्राम के भाव पर बिके।

उज्जैन|सोनाकेडबरी27350 सोना रवा 27200 चांदी पाट 41500 चांदी टंच 41200 चांदी सिक्का 800 रुपए के भाव रहे। रतलाम|चांदीचौरसा41000 चांदी टंच 41150 सिक्का 750 सोना स्टैंडर्ड 27450 सोना रवा 27300 जेवराती 26850 रुपए के भाव बिके।

भास्कर न्यूज | नेटवर्क

चीनके कमजोर आंकड़ों अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच सोमवार को बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स नेशनल स्टाक एक्सचेंज के निफ्टी में पांच सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई।

सेंसेक्स 244.48 अंक के नुकसान से 26816.56 अंक पर गया। वहीं, निफ्टी 63.50 अंक टूटकर 8042 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, अगस्त माह में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति का आंकड़ा करीब 5 साल के निचले स्तर पर गया है, लेकिन बाजार को इसका लाभ नहीं मिला। ब्रोकरों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर 61.05 प्रति डॉलर पर गया। इससे बाजार धारणा और प्रभावित हुई। धातु, आईटी, तेल एवं गैस, पूंजीगत सामान, बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, वाहन, पीएसयू और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स टूटकर 27000 अंक से नीचे गया। हालांकि, सिप्ला डॉ रेडडीज लैब के शेयरों में लिवाली देखने को मिली।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स गिर कर खुला और बाद में 27000 अंक से नीचे गया। शुक्रवार को जारी औद्योगिक उत्पादन के कमजोर आंकड़ों का भी बाजार पर असर रहा। अंत में सेंसेक्स 244.48 अंक या 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26816.56 अंक पर बंद हुआ। 28 अगस्त के बाद सेंसेक्स का यह न्यूनतम स्तर है और 8 अगस्त के बाद इसकी यह सबसे बड़ी गिरावट है।

निफ्टी 63.50 अंक या 0.78 प्रतिशत के नुकसान से 8,100 अंक से नीचे 8042 अंक पर बंद हुआ।