पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेलिंडा और सफारोवा अगले दौर में पहुंचीं

बेलिंडा और सफारोवा अगले दौर में पहुंचीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेकगणराज्य की बेलिंडा बेनसिक ने पैन पैसिफिक ओपन के पहले दौर में संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की। इसके अलावा यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना, स्पेन की गार्बाइन मुरुगुजा बलांको, स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिक भी पहले दौर की बाधा पार करने में सफल रहीं।

पहले दिन दुनिया की नंबर 15 खिलाड़ी सफारोवा एक्शन में थी और उन्हें अमेरिका की मेडिसन कीज के खिलाफ जीत के लिए दो घंटे से अधिक समय तक संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने यह मैच पहला सेट में हारने के बावजूद 6-7, 6-4, 6-2 से जीता। बेनसिक पहले सेट में 5-4 से आगे होने के बाद पिछड़ गईं। सातवीं वरीयता प्राप्त सफारोवा ने जल्द ही अपनी लय हासिल की और अमेरिकी चुनौती ध्वस्त करने में कामयाब रहीं। उधर वाइल्ड कार्डधारी बेनसिक ने शानदार प्रदर्शन किया और रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से हराकर बाहर कर दिया। इस मैच का फैसला महज 1 घंटे में हो गया। स्पेन की गार्बाइन मुरुगुजा को दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। उन्होंने रूस की अनास्तासिया पावलिचेंकोवा को 6-3, 7-6 से हराया। अब उनका सामना चौथी वरीयता प्राप्त येलेना जांकोविक से होगा। यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने चेक गणराज्य की ज्लावोवा स्टीवकोवा को 6-4, 6-1 से हराकर दूसरे दौर की राह पक्की की।

पैन पैसिफिक ओपन