पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धार्मिक पूर्वजों के कारण अंपायर पर बैन

धार्मिक पूर्वजों के कारण अंपायर पर बैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन | एकक्रिकेट अंपायर से कहा गया है कि वह चर्च ऑफ इंग्लैंड इलेवन और भारतीयों के दबदबे वाली वेटिकन इलेवन के बीच मैच में अधिकारी की भूमिका नहीं निभा सकते क्योंकि वह अपने पूर्वजों के कारण शायद धर्मशास्त्र की दृष्टि से तटस्थ नहीं हों। माइकल क्लाटन को क्रिकेट अंपायर के रूप में 18 साल का अनुभव है और उन्होंने चर्च ऑफ इंग्लैंड इलेवन और वेटिकन इलेवन के बीच 19 सितंबर को केंटरबरी में होने वाले ट्वेंटी20 मैच में अंपायरिंग की पेशकश की थी। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार क्लाटन उस समय नाराज हो गए जब अधिकारियों ने उनसे कहा कि चैरिटी मैच के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जा सकता क्योंकि वह चाहते हैं कि यह धर्मशास्त्र की दृष्टि से तटस्थ हो और उन्हें डर है कि अपने पूर्वजों के कारण यह अंपायर कैथोलिक टीम के प्रति भेदभाव कर सकता है। क्लाटन के पड़दादा थामस लेग क्लाटन रोचेस्टर और सेंट अल्बांस के बिशप थे। वह 1852 और 1857 के बीच ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भी रहे। उनका 1892 में निधन हुआ था।