- Hindi News
- रेलवे रिश्वतखोरी मामले में सुनवाई शुरू, आज पेश हो सकते हैं पवन बंसल
रेलवे रिश्वतखोरी मामले में सुनवाई शुरू, आज पेश हो सकते हैं पवन बंसल
रेलवे रिश्वतखोरी मामले में सुनवाई शुरू, आज पेश हो सकते हैं पवन बंसल
नई दिल्ली | रेलवेबोर्ड में सदस्य का पद दिलाने के बदले 10 करोड़ रुपए की रिश्वत के मामले में सीबीआई कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई। पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल मंगलवार को बतौर गवाह विशेष अदालत में पेश हो सकते हैं। भ्रष्टाचार मामले में अपने भांजे विजय सिंगला का नाम आने के बाद बंसल को रेल मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सीबीआई ने बंसल को अभियोजन पक्ष का गवाह बनाया है। जज स्वर्णकांता शर्मा ने सोमवार को दो गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। ये हैं रेलवे बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष विनय मित्तल और रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी जगमोहन रावत। सीबीआई ने 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।
उन पर आईपीसी की धारा 120-बी (षड्यंत्र) और भ्रष्टाचार विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज हुआ है। सिंगला पर आरोप है कि उन्होंने महेश कुमार को रेलवे बोर्ड का सदस्य (इलेक्ट्रिकल) बनवाया था। इसके बदले में 10 करोड़ रुपए की रिश्वत लेना तय हुआ था। इसमें से 90 लाख रुपए की राशि दी भी जा चुकी थी। खुलासा होने के बाद महेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया था।