पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्रैमासिक परीक्षा सोमवार से शुरू हुई।

त्रैमासिक परीक्षा सोमवार से शुरू हुई।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स

त्रैमासिक परीक्षा सोमवार से शुरू हुई।

त्रैमासिक परीक्षाएं शुरू

धार | हाईस्कूल-हायरसेकंडरी की त्रैमासिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई। शहर के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों ने पर्चा हल किया।

केसूर| बालकउमावि कन्या उमावि में सोमवार से परीक्षाएं हुई। बच्चों ने दो पारी में पर्चा हल किया।

क्षमावाणी संपन्न

धार | आहूपार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पर क्षमावाणी पर्व मनाया गया। जानकारी समिति अध्यक्ष पवन जैन गंगवाल ने दी।

वार्षिकसाधारण सभा 21 को

धार | सद्‌गुरुसाख सहकारी संस्था मर्या. धार की इक्कीसवीं साधारण सभा 21 सितंबर दोपहर 2 बजे मिलन महल में होगी। जानकारी संस्था अध्यक्ष गोविंद मुकादम ने दी।

शौचालयनिर्माण अधूरा

बाग | आगरसंकुल केन्द्र के सेंगरियापुरा प्रावि में बालिकाओं के लिए स्वीकृत शौचालय निर्माण अधूरा है। ग्रामीणों ने बताया एक साल से काम ठप है। बाग विकासखंड की 200 प्राथमिक विद्यालयों में ऐसे ही शौचालयों का निर्माण किया जाना था। कई जगह काम अधूरा है।

बच्चोंको बांटे पुरस्कार

धार | एलआईजीकॉलोनी स्थित सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति ने आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के पुरस्कार बांटे। 150 प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए। मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष ममता जोशी, विशेष अतिथि तरुण जोशी एवं ओमप्रकाश सोनी थे। अध्यक्षता शैलेंद्र बैस ने की। स्वागत भाषण अंशुल शर्मा ने दिया। स्वागत सौरभ त्रिपाठी, मुकेश खटोड़ एवं राहुल शक्तावत ने किया। आभार सुरेंद्र ठाकुर ने माना।

पौधारोपणकिया

धार | दीनदयालपुरमकॉलोनी हनुमान मंदिर परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी ने पौधारोपण किया। मंदिर के बगीचे में बैठने के लिए कुर्सियां या चबूतरे बनाने का आश्वासन पार्षद गेंदालाल बमनका को दिया। बमनका, जगदीशचंद्र महोदय, जे.सी. वाजपेई, उमाशंकर, राजेश श्रीवास्तव, मुन्ना प्रजापति, सतीश पांडे, अशोक सोनी, एसडी उरगांवकर, नरेंद्र जोशी, कमल बामनिया, प्रदीप भदौरिया आदि उपस्थित थे।

जनधन योजना के खाते खोले

धामनोद | कियोस्कसेंटर पर शाखा प्रबंधक श्याम सुंदर माहेश्वरी एवं वीरेंद्र सिंह गोड़ ने प्रधानमंत्री जन धन खाते खोलने के लिए शिविर लगाया। खाते बैंकिंग कार्य दिवस के अलावा प्रति शनिवार सुबह 8 से रात 8 बजे तक खोले जाएंगे। योजना में खाता नियमित चलने पर बीमा एवं 5000 ओवर