- Hindi News
- परिचय सम्मेलन को लेकर वैश्य समाज की बैठक हुई
परिचय सम्मेलन को लेकर वैश्य समाज की बैठक हुई
परिचय सम्मेलन को लेकर वैश्य समाज की बैठक हुई
धार|वैश्यसमाज की बैठक हुई। प्रदेश मंत्री अनंत अग्रवाल, संभागीय मंत्री महेशचंद्र माहेश्वरी, संरक्षक पंकज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष योगेश अग्रवाल, जिला महामंत्री पराग अग्रवाल अतिथि थे। निर्णय लिया गया कि 12-13 अक्टूबर को मंदसौर में होने वाले वैश्य परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक युवक युवती का पंजीयन करवाया जाए। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिले के पदाधिकारियों की तहसील स्तर पर बैठक लेने के लिए कहा। 16 सितंबर सुबह 9.30 बजे केशरीमलजी सेनापति की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष आशीष गोयल, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, पिक्की जैन, गोपाल राठी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। जानकारी मीडिया प्रभारी वैभव अग्रवाल ने दी।
नएनल कनेक्शन देना शुरू
राजगढ़|नगरमें नई पाइपलाइन का काम 80 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। दूसरे चरण में नगर परिषद ने लोगों को नए नल कनेक्शन देना शुरू कर दिया है। नई पाइपलाइन से सबसे पहले माताजी मंदिर से नया बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर कनेक्शन दिए गए। रविवार तक लगभग 30 कनेक्शन दिए गए। उपयंत्री दीपक चोरे ने बताया आगामी दिनों में नवरात्रि को देखते हुए सबसे पहले इस मार्ग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। सभी घरों में नल कनेक्शन देने के बाद सीमेंट कांक्रीट कार्य किया जाएगा। गौतरलब है इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माताजी मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं। मार्ग पर नगर परिषद ने नाले का निर्माण किया गया था जिसके बाद से ही यहां के रहवासी नाला खुला रहने एवं सडक़ नहीं बनने के कारण परेशानी झेल रहे थे।
नल कनेक्शन के िलए लाइन जोड़ी गई।
‹ØêÊæ §UÙÕæò€â