पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि एकत्र

बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि एकत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंघाना | जम्मू-काश्मीरमें आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए गांव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के युवा कार्यकर्ताओं ने दान के लिए भ्रमण किया। गांव में लोगों ने स्वेच्छा से धनराशि दी। विजय राठौर ने बताया 12022 रुपए एकत्र हुए। राशि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सेवा भारती संस्था के माध्यम से भेजी जाएगी।

राजगढ़| जम्मू-काश्मीरबाढ़ पीडि़तों के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल राजगढ़ ने रविवार को राजगढ़ में सहयोग राशि एकत्र की। व्यावसायियों नागरिकों ने सहयोग दिया। धर्मेंद्र बागडिय़ा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष नवीन बानिया, मंडल महामंत्री गोपाल सोनी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रवि त्रिवेदी, दीपक चौधरी, सुमित अवस्थी, संजय हरण, पंकज बारोड़, प्रीतम ठाकुर, हुकुमसिंह राजपूत, मोहन प्रजापत, कंकुसिंह बारोड़, लक्ष्मण डामर आदि उपस्थित थे। जानकारी रमेश प्रजापति ने दी।

कानवन | जम्मूकश्मीर बाढ़ पीड़ित लोगों को सहायता के लिए भाजयुमो के नेतृत्व में गिरधारी जायसवाल, हंसराज जाट, अंतरसिंह निंबोला, राहुल पंवार, राजपालसिंह सोलंकी आदि ने राहत राशि एकत्र की।