शकर मंदी, नारियल तेज
इंदौर| शकरबाजार में आवक बढ़ने से भाव में 10 से 15 रुपए का उतार देखने को मिला। नारियल बाजार में अच्छी ग्राहकी निकल रही है। इससे भाव में 25 रुपए प्रति कट्टे की तेजी बताई गई।
शकर में बोरी के भाव 3010 से 3040 रुपए रहे और कट्टे के भाव 2990 से 3010 रुपए रहे। आवक 40 गाड़ी की बताई गई। गुड़ साधारण 2775 से 2825 कटोरा 3200 से 3250 डब्बा 2875 से 2975 बाल्टी 2875 से 2925 लड्डू 3300 से 3350 रुपए के भाव रहे।
नारियल 120 भरती 1550 से 1600 160 भरती 1650 से 1700 200 भरती 1825 से 1875 250 भरती 1925 से 1975 रुपए और आवक 8गाड़ी की रही। साबूदाना सच्चामोती 1 िकलो पैिकंग में 9960 सच्चामोती लूज में 8735 सच्चामोती पोहा 1 िकलो पैिकंग में 4140 सच्चामोती पोहा लूज में 3625 रुपए के भाव बताए गए।