- Hindi News
- पाकिस्तान चीन की सीमा को नेशनल हाईवे से जोड़ेगा हिमाचल
पाकिस्तान-चीन की सीमा को नेशनल हाईवे से जोड़ेगा हिमाचल
अबपाकिस्तानसे चीन तक की राह हिमाचल से होकर आसान होगी। अटारी बाॅर्डर अमृतसर से किन्नौर में चीन बॉर्डर तक नेशनल हाईवे बनेगा। केंद्र सरकार ने बाॅर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) काे प्रदेश में प्रस्तावित पांच में से दो एनएच बनाने का जिम्मा सौंपा है। इसके लिए केंद्र से नोटिफिकेशन भी हो चुकी है। यह दोनों एनएच किन्नौर जिले की दुर्गम पहाड़ियों से होकर गुजरेंगे। इससे चीन बाॅर्डर तक पहुंचने के लिए हिमाचल को नया विकल्प मिलेगा। पहला एनएच अटारी बॉर्डर से शुरू होकर नादौन-मनाली-सरचु तक बनेगा जो लेह से होकर जम्मू-कश्मीर तक जाएगा। दूसरा एनएच खाब संगम समधु से किन्नौर के ग्रांफू तक बनाया जाएगा। दोनों नेशनल हाईवे के लिए काम जल्द शुरू हो जाएगा। दोनों हाईवे की दूरी करीब 432 किलोमीटर होगी। इसमें मनाली से सरचु एनएन 222.39 किलोमीटर जबकि खाब संगम समधु से ग्रांफू की लंबाई 209.500 किलोमीटर होगी।
इन क्षेत्रों को फायदा
दोनों एनएच के बनने से कई गांव लाभांवित होगे। मनाली-सरचु एनएच में हिमाचल के नादौन, हमीरपुर, टोनी देवी, आवा देवी, मंडी, कुल्लू, मनाली, ग्रांफू, केलांग तथा लेह क्षेत्र आएंगे। जबकि समधु से ग्रांफू तक बनने वाले एनएच में चांगो, सुमदो, टैबो, अत्तरगो, काजा, मोरंग, हंसे, लोसर, लच्छु, छौटा, धारा ग्रांफू आदि क्षेत्र लाभांवित होंगे।