पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब चीनी सैनिकों ने सिक्किम में भारतीय सैनिकों से हाथापाई की

अब चीनी सैनिकों ने सिक्किम में भारतीय सैनिकों से हाथापाई की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉर्डरपर चीनी सेना की नापाक हरकतें बढ़ती जा रही हैं। अरुणाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीमा क्षेत्र के बाद अब ड्रेगन ने सिक्किम से लगी सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की है। नाथुला में भारत-चीन सीमा पर मंगलवार को गश्त के दौरान दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने गए। सरहद पर सीमा निर्धारित करने के लिए बिछाई गई बाड़ की दूसरी तरफ मौजूद चीनी सैनिकों ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए भारतीय सीमा में घुसपैठ का भी प्रयास किया। भारतीय जवानों ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। इस दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच हाथापाई हुई। चीनी सैनिकों की इस हरकत से नाराज भारतीय सेना ने अगली फ्लैग मीटिंग में यह मुद्दा उठाने का फैसला किया है।