पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कनेक्शन की राशि 2009 में ही कर दी थी समायोजित : बिजली कंपनी

कनेक्शन की राशि 2009 में ही कर दी थी समायोजित : बिजली कंपनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनेक्शन की राशि 2009 में ही कर दी थी समायोजित : बिजली कंपनी

धार | जनसुनवाईमें बोहरा बाखल के आबिद हुसैन द्वारा की गई शिकायत को बिजली कंपनी ने झूठा और अनैतिक दबाव बनाने वाला करार दिया। शिकायत के बाद बिजली कंपनी ने रिकॉर्ड खंगाला। इसमें पाया हुसैन द्वारा 2007 में अस्थायी कनेक्शन के लिए जो 10 हजार रु. जमा किए थे, उसका समायोजन 2009 में ही किया जा चुका है। कंपनी के कनिष्ठ यंत्री (शहर) आरके गुप्ता ने बताया हुसैन की प|ी के नाम से कनेक्शन सर्विस क्र. 93/27/10448 है, इसमें फरवरी 09 का जो बिल मार्च में बना था, उसमें 10 हजार रु. का समायोजन किया है। बाकायदा रिकॉर्ड है। गुप्ता ने कहा झूठी शिकायत करने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान करना चाहिए।