छात्राओं ने जलाई कैंडल
छात्राओं ने जलाई कैंडल
तिवारीपर कार्रवाई के बाद प्रवीणा की साथी छात्राओं ने सेवा समाप्ति का आदेश देख कैंडल जलाई उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्राथमिक जांच में बच्ची की मौत का जिम्मेदार पाते हुए कलेक्टर जयश्री कियावत ने तिवारी पर एफआर्इआर दर्ज करने के आदेश भी दिए। दो अस्थायी रसोइयन को हटाकर नई रखी गई। मंडल संयोजक को नोटिस भी दिया।
अधीक्षिका को नौकरी से हटाया
धार.अंग्रेजीमाध्यम अजा कन्या छात्रावास में सात साल की मासूम प्रवीणा की मौत के मामले में गुरुवार शाम जिम्मेदार अधीक्षिका रश्मि तिवारी को नौकरी से हटा दिया। तिवारी पर कार्रवाई के लिए स्कूलों छात्रावासों के विद्यार्थी लालबाग परिसर से रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंचे। कांग्रेसियों ने भी नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
अधीक्षिका की लापरवाही का शिकार हुई प्रवीणा की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाती साथी छात्राएं। फोटो - मिलनपाल
प्रवीणा की गुनहगार के खिलाफ सड़कों पर उतरे साथी