- Hindi News
- हरदा : किसानों ने किया हाईवे जाम, प्रशासन ने लगाई धारा 144
हरदा : किसानों ने किया हाईवे जाम, प्रशासन ने लगाई धारा 144
यूरियाके लिए परेशान किसानों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस प्रशासन की तमाम कोशिश के बाद भी जब किसान जगह से नहीं हटे तो साढ़े 4 बजे एसडीएम ने धारा 144 की घोषणा कर दी। किसानों को खदेड़ने के लिए प्रशासन ने पानी की बौछार भी की। इधर गुस्से में किसानों ने जबाव में पुलिस पर पत्थर भी फेंके।
जिले के किसान यूरिया के लिए बीते एक माह से परेशान हो रहे हैं। रैक पर रैक लग रही है लेकिन किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रहा है। इससे गुस्साए किसानों ने गुरुवार को डबल फाटक के पास नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। वाहनों के सामने किसान लेट गए और हवा निकालने की कोशिश की। देखते ही देखते यहां किसानों की भीड़ जमा हो गई। किसानों का कहना था कि उन्हें सोसाइटियों के माध्यम से यूरिया का वितरण नहीं किया जा रहा है। यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है। इसमें अधिकारियों की भी मिलीभगत है। यूरिया का वितरण हरदा से ही नकद में किया जाए। इधर प्रशासनिक अधिकारी किसानों को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं थे। किसानों को समझाने गए अधिकारियों के साथ भी किसानों ने झूमाझटकी की कोशिश की गई। चक्काजाम के दौरान कुछ किसानों ने रेलवे माल गोदाम में भी घुसने की कोशिश की।
लेकिन आरपीएफ और जीआरपी ने यहां से किसानों को बाहर कर दिया।
साढ़े 4 बजे एसडीएम ने धारा 144 की घोषणा की। एसडीएम एसएल सोलंकी किसानों से बार-बार हटने का कहने पर भी जब वे नहीं माने तो उन्हें खदेड़ने के लिए पानी की बौछार करने के निर्देश दिए। पानी की बौछार करने पर किसान भड़क गए और उन्होंने भी पथराव कर दिया।
भी किसान अपनी जगह से टस से मस नहीं हुए। प्रशासन की कार्रवाई से किसान आक्रोशित हो उठे। किसानों ने पुलिस और प्रशासन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी में फायरब्रिगेड का कांच भी फूट गया।
अतिरिक्त फोर्स बुलाया
किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से तैनात रहा। किसानों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स भी बुलवा लिया था। लाठी, अश्रु गैस के साथ पुलिसकर्मी पूरी तरह से तैनात दिखाई दिए। चक्काजाम के दौरान एएसपी मलय जैन, एसडीओपी विनोद श्रीवास्तव, शेषनारायण तिवारी, टीआई उमाशंकर तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
दुकान में भी की पत्थर बाजी
इधर चक्काजाम से पहले भी किसान ने राठी की दुकान पर प