पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यरुसलम के डोम ऑफ रॉक थीम पर बना है 16 लाख रुपए का पेन

यरुसलम के डोम ऑफ रॉक थीम पर बना है 16 लाख रुपए का पेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोल्ड और डायमंड से पेन, ज्वैलरी और घड़ियां बनाने के लिए दुनियाभर में मशहूर इटैलियन कंपनी विस्कॉन्टी ने अल-अक्सा सीरीज का पांचवां और आखरी फाउंटेन पेन प्रदर्शित किया है। यह यरुसलम की मुख्य पहचान ‘डोम ऑफ रॉक’ थीम पर बना है। देखने में बेहद खूबसूरत इस पेन में इसकी निब से लेकर कैप तक डायमंड और गोल्ड की डिजाइन है। पेन की कैप को डोम का आकार दिया गया है। ठीक वैसा ही, जैसा यरुसलम में है। डोम ऑफ रॉक अल-अक्सा मस्जिद के पास स्थित है। सातवीं सदी में बनी यह इमारत सबसे पुराने इस्लामिक आर्किटेक्चर में से एक मानी जाती है। यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म में इस धार्मिक इमारत का बड़ा महत्व माना गया है। विस्कॉन्टी ने इसकी क्लिप में र| (स्टोन) लगाया है, जो डोम ऑफ रॉक के फाउंडेशन स्टोन से संबंधित है। पेन के दो एडिशन हैं। पहले की कीमत दो लाख 17 हजार रुपए एवं 18 कैरेट गोल्ड एडिशन की कीमत 16 लाख रुपए है। }robbreport.com