- Hindi News
- बुद्ध की तस्वीर के इस्तेमाल पर न्यूजीलैंड का बार मैनेजर गिरफ्तार
बुद्ध की तस्वीर के इस्तेमाल पर न्यूजीलैंड का बार मैनेजर गिरफ्तार
यांगून | हेडफोनलगाए बुद्ध की एक तस्वीर का प्रचार के लिए इस्तेमाल कर धर्म का कथित अपमान करने के आरोप में न्यूजीलैंड के एक बार मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। उसे म्यांमार की अदालत में आज पेश किया जाना है। बार के फेसबुक पेज पर प्रचार वाले पोस्टर से बौद्ध धर्म की बहुलता वाले इस देश में सोशल मीडिया में गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस ने बताया कि म्यांमार के धार्मिक विभाग के एक अधिकारी की शिकायत के बाद जनरल मैनेजर फिलिप ब्लैकवुड, मालिक तुन तुरीन और मैनेजर हतूत कोको ल्वीन को कल पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया और बार को बंद करा दिया गया।
यांगून दूतावास इलाके में हाल में खुले तपास रेस्तरां और नाइट क्लब वी गेस्ट्रो बार के पोस्ट में बुद्ध को डीजे हेडफोन पहने हुए दिखाया गया। यांगून की बहान टाउनशिप के एक पुलिस अधिकारी ने कल बताया कि फिलिप के बयान के मुताबिक वह अपने बार का प्रचार कर रहा था। यह धर्म का अपमान है। इसलिए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।