लंदन : 102 साल से लगातार जल रहा है बल्ब
1912 में टाइटेनिक जहाज के डूबने के एक माह बाद बना था बल्ब।
लंदन | ब्रिटेनमें 230 वोल्ट और 55 वाट का डीसी ओसराम बल्ब पिछले 102 साल से रोशनी दे रहा है। उसने 1000 घंटे तक रोशनी देने की किसी बल्ब की क्षमता को कहीं पीछे छोड़ दिया है। टाइटेनिक जहाज के डूबने के एक महीने बाद 1912 में यह बल्ब बना था। रोजर डायबॉल (74) ने बताया कि सफोल्क के लोवस्टोफ स्थित उनके घर के बरामदे में यह बल्ब अभी तक रोशनी दे रहा है। जब 45 साल पहले वह इस मकान में आए थे तब भी यह वहां लगा था। डायबॉल उत्तरी लंदन में वेम्बले में बने इस बल्ब से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसके सीरियल नंबर और अन्य व्योरे के साथ कंपनी ओसराम-जीईसी के लंदन स्थित मुख्यालय को पत्र लिखा। जवाब में कंपनी ने 1968 में बताया कि इस बल्ब का निर्माण जुलाई 1912 में हुआ था। उन्हें उम्मीद है कि यह बल्ब ऐसे ही जलता रहेगा। ऐसा कहा जाता है कि सामान्यता एक बल्ब 1000 घंटे जलने के बाद फ्यूज हो जाता है। इस बल्ब ने तकनीकी रूप से सारी अवधारणाओं को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले मार्गेट केंट नामक स्थान पर ब्रिटेन में सबसे अधिक समय तक जलने वाले बल्ब का पता चला था। ऐसा अनुमान है कि थॉमस अल्वा एडीसन के बिजली का आविष्कार करने के बाद इसे बनाया गया था।