पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नृत्य, वादन गायन का आनंद लेंगे श्रोता

नृत्य, वादन गायन का आनंद लेंगे श्रोता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशर्फीमहल के सामने जामा मसजिद के पीछे मांडू उत्सव के पांच दिनी कार्यक्रम होंगे। इसमें नृत्य, वादन और गायन का जायका एक साथ मिलेगा। 17 से 21 दिसंबर तक होने वाले कार्यक्रम में पहले दो दिन उस्ताद अलाउद्दीन खां अकादमी के कलाकार प्रस्तुति देंगे। जबकि 19, 20 21 को जिला प्रशासन द्वारा बुलाए गए कलाकार समां बांधेंगे।

17 को जबलपुर की नीलांगी कलंत्रे जबलपुर कथक समूह और रामपुर के शाहिद एवं साथी सूफी कव्वाली पेश करेंगे। 18 को गणेश मोहन एवं प्रदीप बारोट सितार, सरोद वादन की जुगलबंदी दिखाएंगे। नई दिल्ली की मालती श्याम सूफी कथक प्रस्तुत करेंगी। कव्वाल शाहिद ने बताया मुझे बड़ा गौरव प्राप्त हुआ है कि मांडू जैसी पर्यटन नगरी में प्रस्तुति देने का मौका मिला। सूफी कव्वाली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। मालती श्याम नई दिल्ली ने बताया मांडू उत्सव में प्रस्तुति का एक अलग ही मंच होगा। यहां प्रस्तुति का अलग ही अनुभव रहेगा। 19 को कविता पोड़वाल, 20 को प्रियाणी वाणी और 21 को कवि सम्मेलन में हास्य सम्राट सुरेंद्र शर्मा आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

गणेश मोहन

नीलांगी कलंत्रे