90 किमी का सफर करो तब मिलता है खाद!
निजी दुकान पर खाद के साथ सल्फर अनिवार्य
यूरियासंकटके दौर में निजी खाद व्यापारी किसानों पर दबाव डालकर अवैध रूप से कमाई की नई नई युक्ति निकाल रहे हैं। ऐसी ही एक मामला गंधवानी क्षेत्र में सामने आया है। यहां खाद के साथ सल्फर लिक्विड अनिवार्य रूप से लेना होगा। जबकि यूरिया गेहूं में लगता है और लिक्विड कपास में। दोनों का तालमेल ही नहींं है, फिर भी व्यापारी किसानों पर थोप रहे हैं और किसान मजबूरी में खरीद रहा है।
किसान दिनेश उदाजी ने बताया 250 क्विंटल गेहूं बो रखे हैं। खाद मिल नहीं रहा। ब्लैक में लाइसेंसधारी दुकान से खाद लिया तो दुकानदार ने पैसा ज्यादा लेते हुए एक सल्फर लिक्विड दे दिया। यह कपास में छींटने का है, जबकि मैंने गेहूं लगा रखे हैं। दुकान का नाम नहीं बताऊंगा क्योंकि खाद की और जरूरत है। देवसिंह जामसिंह पानवा ने बताया कि डेहरी पुल किनारे के पास की दुकान से 475 रुपए में एक बाेरी लेकर आया हूं। मालसिंह रुगनाथ अंबापुरा ने 480 में गंधवानी के एक व्यापारी से खाद खरीदा है। जो लाइसेंसधारी नहीं है। गणेश डोंगरसिंह मालपुरा ने बताया कि 6 क्विंटल गेहूं बो रखे हैं, 10 बोरी खाद की जरूरत है लेकिन सोसायटी से एक बोरी खाद मिल पाया। ब्लैक में 400 रुपए में काबरवा फाटे से लाइसेंसधारी दुकान से खाद लेकर आया हूं। किसान पूनम लिम्बाजी ने बताया गंधवानी में कई व्यापारी खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं। सबको इसकी खबर है लेकिन कृषि विभाग बेखबर है।
किसान नाम नहीं बताते, कार्रवाई किस पर करें
^किसानहमें सहयोग नहीं कर रहे। गोपनीय रूप से भी नाम बताएं तो भी हम छापा मार कार्रवाई कर दें। खाद की पूर्ति नहीं हो पाने के कारण किसान जहां भी खाद मिल रहा हैं वहां से ला रहा है। दुकानदार का नाम भी किसान नहीं बता रहे। किस पर कार्रवाई करें।” हरेसिंहडावर, वरिष्ठकृषि विकास अधिकारी
एक पावती पर मिली एक बोरी
गंधवानीसोसायटी में 300 बोरी खाद आया, जो चंद घंटों में बंट गया। पावती के माध्यम से किसानों को एक पावती पर एक बोरी दी गई। बोरी तीन सौ लेने वाले किसानों की संख्या दो गुनी दिखाई दी। कई किसान सुबह से लाइन में लगकर भी खाली हाथ लौटे।
गोदाम खुलने के पहले लंबी लाइन
यूरिया
31000
हजार टन चाहिए कुल
16000
हजार टन मिला है
1500 टन खाद मिलेगा 3 दिन में
धार| जिलेको तीन दिन में 1500 टन खाद मिलेगा। जिला विप