- Hindi News
- रिजर्व टिकट पर अब 24 से लेकर 48 घंटे का जर्नी ब्रेक
रिजर्व टिकट पर अब 24 से लेकर 48 घंटे का जर्नी ब्रेक
अगलेसाल के पहले हफ्ते से ट्रेन में रिजर्व टिकट पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करने वाले आठ की बजाय 24 घंटे तक का जर्नी ब्रेक कर सकेंगे। एक हजार किमी से अधिक की यात्रा में यह अवधि 12 की जगह 48 घंटे रहेगी। यात्री जहां जर्नी ब्रेक करेंगे, वहां के स्टेशन मास्टर से उन्हें टिकट पर सिग्नेचर करवाने होंगे।
अगली ट्रेन में सवार होने से पहले उन्हें उसके टीटीई के सिग्नेचर लेने होंगे। फिलहाल ई-टिकटधारियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक इससे यात्रियों को बार-बार रिजर्वेशन कराने की जरूरत नहीं रहेगी। जर्नी ब्रेक लेने वाले यात्री की 24 या 48 घंटे बाद आने वाली ट्रेन में उसे जगह खाली होने पर ही बर्थ अलॉट की जाएगी।
यदि इस अवधि में उसी नंबर की ट्रेन नहीं आती है तो यात्री समकक्ष ट्रेन में दोबारा यात्रा शुरू कर सकेगा। इसके लिए उससे कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा।
राजधानी-शताब्दी और रियायती टिकट पर नहीं: इस योजना का फायदा राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस में सफर करने वालों को नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा कंसेशनल टिकटों पर भी यह योजना लागू नहीं होगी। मासिक सीजन टिकट धारकों, रेलवे के मुफ्त पास धारक आदि को भी इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।