पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेहदी को गिरफ्तार करने वाले डीसीपी को धमकी

मेहदी को गिरफ्तार करने वाले डीसीपी को धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईएस(इस्लामिक स्टेट) के ट्विटर हैंडलर मेहदी मसरूर बिस्वास को गिरफ्तार करने वाले बेंगलुरू के डीसीपी अभिषेक गोयल को धमकी दी गई है। ट्विटर अकाउंट @abouanfal6 पर लिख गया, ‘हम अपने भाइयों को तुम्हारे हाथों में नहीं छोड़ेंगे। जल्द ही बदला लेंगे। हमारी प्रतिक्रिया का इंतजार करो।’

दरअसल, डीसीपी गोयल ने शनिवार को मेहदी की गिरफ्तारी की जानकारी ट्विटर पर डाली थी। इसके तुरंत बाद उन्हें यह धमकी दी गई। बेंगलुरू पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ट्वीट के सोर्स और भेजने वाले के संबंध में जांच की जा रही है। इस बीच पुलिस को @ShamiWitness से मिलते नामों वाले अन्य ट्विटर अकाउंट की भी जानकारी मिली है। इनकी भी तहकीकात जारी है।

मेहदी

मेहदी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

मेहदीको शनिवार रात मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे पांच दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। चैनल-4 (ब्रिटिश न्यूज चैनल) ने मेहदी के बारे में खबर दी थी। इसमें बताया था कि आईएस का सबसे लोकप्रिय ट्विटर अकाउंट \\\"\\\"शामी विटनेस\\\'\\\' मेहदी चलाता है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। उस पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं, गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।