तत्कालीन अधीक्षिका पर केस दर्ज
धारके अंग्रेजी माध्यम बालिका छात्रावास की दूसरी कक्षा की छात्रा प्रवीणा की मौत के मामले में रविवार को तत्कालीन अधीक्षिका रश्मि तिवारी पर एफआईआर दर्ज हो गई। तिवारी की सेवाएं पहले ही समाप्त की जा चुकी हैं।
विभाग प्रमुख सहायक आयुक्त नीलेश रघुवंशी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कर लिया। इसमें बताया कि बालिका की तबीयत खराब होने पर तिवारी के कमरे का दरवाजा खटखटाया गया लेकिन वे नहीं जागी। यदि वे समय पर जाग जाती तो प्रवीणा की जान बच सकती थी। तहसीलदार, अति. तहसीलदार और उत्कृष्ट प्राचार्य की संयुक्त जांच में यह बात भी सामने आई कि तिवारी छात्राओं से कपड़े धुलवाने और घर के अन्य काम भी करवाती थी। इस कारण एसटी-एससी एक्ट की धाराएं भी तिवारी पर लगाई गई हैं।