- Hindi News
- इंदौर. मावठेकी बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट रही
इंदौर. मावठेकी बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट रही
इंदौर. मावठेकी बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट रही है। सर्द हवा ने ठंडक बढ़ा दी है। देवास, धार, झाबुआ आलीराजपुर जिले में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। झाबुआ में 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 9.1 डिग्री की कमी आई है। अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। इधर, इंदौर में शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान में 5.8 डिग्री की कमी आई। रात का तापमान 10 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान (23.2) में 4 डिग्री की कमी दर्ज की गई।
इस तरह फिसला पारा
जिला अधिकतम न्यूनतम
देवास 22.0 (-1.7) 13.0 (-4.7)
धार 23.6 (-.4) 14.1 (-3.4)
झाबुआ 28.2 (-1.8) 8.5 (-9.1)
आलीराजपुर 27.0 (-1) 9.8 (-7.6)
इंदौर 23.2 (-4) 10.0 (-5.8)
मावठे ने बढ़ाई मालवा की ठिठुरन
फोटो : शेखर गुप्ता
ये अमरकंटक की सुबह है। 5.45 बजे। नर्मदा के उद्गम स्थल से महज कुछ दूरी का है ये नजारा। नदी के ऊपर कोहरे की चादर घिरी है। अलसुबह ये नजारा देखने लोग पहुंच रहे हैं।
अमरकंटक : सर्द सुबह, नर्मदा पर कोहरे की चादर