- Hindi News
- सहेलियों ने पुलिस से कहा कभी डिप्रेशन में नहीं रही कोमल
सहेलियों ने पुलिस से कहा- कभी डिप्रेशन में नहीं रही कोमल
कोमल के घावों का जिम्मेदारकौन ?
रिवॉल्वरसे खुद को गोली मारने वाली कोमल गुप्ता की दो और सहेलियों के बयान पुलिस ने लिए। सहेलियों ने पुलिस को बताया कोमल को उन्होंने कभी डिप्रेशन में नहीं देखा। इससे पति और बच्चों की बात पर सवाल खड़े हो गए हैं।
एमआईजी पुलिस अब तक कोमल की पांच सहेलियों के बयान ले चुकी है। ये वे सहेलियां है, जो लगातार कोमल के संपर्क में रहीं। उनके नंबर पुलिस ने कॉल डिटेल से निकाले हैं।
शनिवार को दो और सहेलियों ने बताया कि कोमल खुशमिजाज है। सभी से बहुत अच्छे से मिलना और हालचाल पूछना उसकी आदत है। उसकी बातों से कभी यह नहीं लगा कि उसे डिप्रेशन है। इस बीमारी का व्यक्ति अमूमन दु:खी रहता है और नकारात्मक बातें करता है। उधर, कोमल की सेहत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। शनिवार को भी हालत स्थिर बनी रही।