पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएस भारत में नहीं जमा पाएंगी अपनी जडें : नकवी

आईएस भारत में नहीं जमा पाएंगी अपनी जडें : नकवी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईएस भारत में नहीं जमा पाएंगी अपनी जडें : नकवी

लखनऊ | संसदीयमामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि आईएसआईएस जैसी शैतानी ताकतें भारत में कभी भी अपनी जडें नहीं जमा पाएंगी। नकवी ने शनिवार को यहां कहा ‘आईएसआईएस का यह दावा कि उसने भारत के मुसलमानों में अपनी पैठ बना ली है, जो शरारतपूर्ण है। ऐसी ताकतें तो पहले कभी भारत में अपनी पैठ बना पाई हैं और हमें भरोसा है कि आगे भी वे कभी ऐसा नहीं कर पाएंगी।’ उन्होंने कहा कि ऐसी शरारती ताकतें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे पर हावी नहीं हो पाएंगी। और ही उसमें किसी भी तरह से खलल ही डाल पाएंगी। नकवी ने कहा, ‘हम सुशासन के जरिए देश का चौतरफा विकास करने के लिए प्रतिबद्ब हैं।’ नकवी ने कहा कि इसे रोकने के िलए कदम उठाए जा रहे हैं।





बावजूद इसके कि दुनिया के कई हिस्सों में ऐसी चुनौतियां सिर उठा रही हैं, जो मानवता के लिए चिंताजनक हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘हालांकि कुछ नकारात्मक घटनाएं भी हो रही हैं। ऐसी घटनाएं तात्कालिक तौर पर चुनौती पैदा कर सकती हैं। मगर वे किसी भी सूरत में सरकार के शांति, सौहार्द और विकास के एजेंडे को विचलित करने में कामयाब नहीं होंगी।’ नकवी ने कहा कि आज आतंकवाद और धार्मिक मतांधता सारी दुनिया के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद और मतांधता विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा हैं। अच्छी बात यह है कि आतंकवाद को शह और समर्थन देने वाले देश अब अलग-थलग पड़ने लगे हैं।’