पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पावर गैलरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकधारणा है कि सरकार नई नियुक्तियों को लेकर थोड़ी धीमी गति से काम कर रही है। हालांकि इसके पीछे कारण कई हैं। अब सूचना आयुक्त का मामला देखिए। मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए 206 आवेदन चुके हैं और सूचना आयुक्त के पद के लिए 526 आवेदन चुके हैं। भारत सरकार के दो सचिवों की स्क्रीनिंग समिति नियुक्त हुई, लेकिन उनमें से भी एक सदस्य दावेदार निकल आए। अब स्क्रीनिंग कमेटी नए सिरे से बनेगी। जाहिर है, और समय लगेगा।

दिल्लीसे दौलताबाद

आपचाहे जो कर लें, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया चर्चा में बनी रहेगी। हम वो बात नहीं कर रहे हैं, जो आप समझ रहे हैं। कभी घोटालों के लिए चर्चा में रहने वाली एमसीआई अब घोटाले रोकने के लिए की जा रही कसरत को लेकर चर्चा में है। एमसीआई के मुख्य सतर्कता अधिकारी हरीश कुमार जेठी ने पेट्रोल खरीदी की जांच के आदेश दिए। यह खरीद थी साल भर में मात्र डेढ़ लाख रुपए की। खैर साब, हुक्म हुआ कि लोकल पर्चेसिंग कमेटी पेट्रोल पंप का दौरा करे और कोटेशन एकत्र करे। बात अभी खत्म नहीं हुई है। कमेटी को बीस हजार रुपये तक की खरीदी पर भी जांच करने को कहा गया है। और आगे, बात यह है कि अगर 15 किलोमीटर दूर का पेट्रोल पंप 2 पैसे कम का कोटेशन दे दे, तो वही मान्य होगा, भले ही उस पेट्रोल पंप तक आने-जाने का खर्च, समिति के पेट्रोल पंप दौरे और कोटेशन लेने का खर्च कुछ भी हो। और दिक्कत ये है कि हर राज्य में पेट्रोल की दरें अलग-अलग होती हैं। ऐसे में दिल्ली की गाड़ी को दौलताबाद से पेट्रोल भराने को भी कहा जा सकता है, कोटेशन के मुताबिक।

मोदीका जादू

प्लानिंगथी, प्लानिंग कमीशन को खत्म करने की। पीएम नरेन्द्र मोदी की तरफ से सारे मुख्यमंत्रियों को न्यौता हुआ कि आओ जरा चर्चा कर लेते हैं। जितने बन सके, आए। सारे धुरंधर, सारे सबक पक्का करके आए थे कि उन्हें क्या कहना है। लेकिन जब जी भर कर, और जी खोल कर बातें हुईं, तो विपक्षी दलों के कई सीएम पिघल गए। 7 रेसकोर्स रोड़ के लॉन पर सारे- ओमन चांडी से लेकर अखिलेश यादव तक- मोदी से ऐसे घुले-मिले कि क्या कहने। नवीन पटनायक तो शायद वो शाम कई दिन तक नहीं भूल पाएंगे। और जब मोदी के साथ फोटो खिंचाने का मौका आया, तो फिर सब पूरे जोश में। इतना ही नहीं, कई ने बाद में मोदी के साथ अपने फोटो सोशल साइट्स पर भी डाले।

मैंगोमैन रिटर्न्स

असलीमैंगो मैन, माने दिल्ली वाले एके साब, अ