पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा से पहले अस्पष्ट पते फोटोकॉपी ने लगवाई दौड़

परीक्षा से पहले अस्पष्ट पते फोटोकॉपी ने लगवाई दौड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक पद पर भर्ती के लिए रविवार को दो शिफ्ट में परीक्षा हुई। शहर के 20 केंद्रों पर सीधी भर्ती वाली पहली शिफ्ट में 7108 अभ्यर्थियों ने पर्चा हल किया। दो केंद्रों पर विभागीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए दूसरी शिफ्ट में एक्जाम हुई। इसमें 873 अभ्यर्थी शामिल हुई।

प्रदेशभर में सीधी भर्ती के 586 विभागीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पदोन्नत तक पर्यवेक्षक बनाने के 430 पदों के लिए व्यापमं ने परीक्षा रखी थी। सीधी भर्ती के लिए 7722 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था, इनमें से 307 अभ्यर्थी नहीं आए। विभागीय भर्ती के लिए 911 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिसमें 38 गैरहाजिर रही। फ्लाइंग स्क्वॉड बनाए गए थे, जिन्होंने भ्रमण किया। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं पकड़ी गई। हालांकि परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की भारी फजीहत हुई। सुबह 9.15 बजे के पूर्व परीक्षा हॉल में पहुंचना था। बड़ी संख्या में महिलाएं-युवतियां जिलेभर से वाहनों के जरिये पहुंची थी। प्रवेश पत्रों में कई केंद्रों का अस्पष्ट पता लिखा होने से दिक्कत आई। जैसे डाइट को डीड लिखा था। केंद्रीय विद्यालय के केंद्र को चाणक्यपुरी कॉलोनी लिखा गया। वहीं पीजी कॉलेज के लिए महाराजा भोज और सिर्फ हायर सेकंडरी स्कूल लिख देने गफलत की स्थिति बनी। कई अभ्यर्थी पहचान पत्र लेकर गए थे लेकिन फोटोकॉपी नहीं करवाई। इसके चक्कर में सुबह-सुबह फोटोकॉपी दुकान ढूंढ़ने के लिए मशक्कत करना पड़ी। पंजीयन के लिए दौरान वोटर आईडी लगाने और हॉल में आधार कार्ड लेकर जाने जैसे प्रकरणों में भी अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह गए।

उमावि 2 में किराये के लिए शाम तक इंतजार...

सीधीभर्ती की पहली शिफ्ट वाली परीक्षा दोपहर 12 बजे खत्म हो गई लेकिन दूर-दूर से आई आरक्षित वर्ग की महिला-युवतियों को शासन की ओर से दी जाने वाली किराये की राशि लेने के लिए शाम तक इंतजार करना पड़ा। बुजुर्ग कर्मचारियों को तैनात कर केंद्राध्यक्ष अन्य स्टाफ चला गया। गफलत के कारण कर्मचारी राशि वितरण में देर हो रही थी। शाम 4 बज गई तो कई बिना रुपए लिए लौट गईं तो कुछ घर पहुंचने से पहले अंधेरा होने के डर से घबराने लगी। सूचना पर एडीएम मनोज खत्री केंद्र पर पहुंचे वितरण की रफ्तार बढ़ाई। टीआई अजीत तिवारी समेत महिला पुलिस ने जल्दी-जल्दी वितरण करवाया।

महिला सुपरवाइजर पद के लिए व्यापंम द्वारा आयोज