- Hindi News
- 46 हजार प्रकरण निपटे, 52.68 करोड़ की वसूली
46 हजार प्रकरण निपटे, 52.68 करोड़ की वसूली
46 हजार प्रकरण निपटे, 52.68 करोड़ की वसूली
धार | जिलेमें शनिवार को लगी लोक अदालत में 27 खंडपीठों ने 46 हजार प्रकरणों का समझौते के आधार पर निराकरण किया। 52.68 करोड़ रुपए की वसूली हुई। जिला रजिस्ट्रार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 46 हजार 511 प्रकरणों का निराकरण किया गया। लंबित सिविल, आपराधिक, चेक बाउंस, विद्युत अधिनियम, ग्राम न्यायालय, प्री लिटिगेशन के प्रकरण, भू-अर्जन, वैवाहिक, पारिवारिक, दुर्घटना दावा, नगर पालिका, जिला पंचायत, उपभोक्ता फोरम, दूरसंचार विभाग, राजस्व प्रकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन अधिनियम आदि से संबंधित प्रकरणों के अतिरिक्त राज्य शासन के सभी विभागों के प्रकरणों का निराकरण पक्षकारों के मध्य आपसी समझौते से हुआ। सर्वाधिक 1480 प्रकरण सीजेएम राजेंद्र कुमार श्रीवास की कोर्ट से निपटे। 9 लाख 82 हजार 900 रुपए राशि का अवार्ड पारित किया।
सरदारपुर| यहांअपर जिला न्यायाधीश भावना साधौ, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग दो श्री डागलिया विधि गुप्ता, एसडीएम सरदारपुर, तहसीलदार और अतिरिक्त तहसीलदार न्यायालय के प्रकरणों में निराकरण हुआ।
मिश्राने पदभार संभाला
रिंगनोद | समीपग्राम तिरला हाईस्कूल में प्राचार्य के रिक्त पद पर बाग उत्कृष्ट विद्यालय से आए देवदत्त मिश्रा ने पदभार ग्रहण कर लिया।