- Hindi News
- काली पट्टी बांध आंबेडकर प्रतिमा को सौंपा ज्ञापन
काली पट्टी बांध आंबेडकर प्रतिमा को सौंपा ज्ञापन
विरोधमेंबोलने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताने के लिए संयुक्त शिक्षक/अध्यापक संघर्ष समिति ने रविवार को अनूठा तरीका अपनाया। मुंह पर काली पट्टी बांध ली। करीब एक घंटा धरना दिया और फिर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को ज्ञापन देकर उनके द्वारा बनाए संविधान में दिए मूल अधिकारों की रक्षा की मांग की।
दरअसल प्रदर्शन अटेंडेंस को लेकर अफसरों और शिक्षक खेमे में चली रही खींचतान के मद्देनजर किया गया है। इंदौर कमिश्नर ने संभाग में अटेंडेंस एप्लीकेशन के जरिये शिक्षकों की हाजिरी मोबाइल पर लगाने की व्यवस्था लागू की है, जिसके विरोध में शिक्षक कोर्ट चले गए। कई शिक्षकों ने पंजीयन भी नहीं करवाया। इस बीच धार आए कमिश्नर संजय दुबे ने शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष मोहनलाल यादव को निलंबित कर दिया। इसके पूर्व भी इंदौर में एक शिक्षक राजेंद्र मकरानी को निलंबित किया गया। संयुक्त संघर्ष समिति का आरोप है कि विरोध में आवाज उठाने के चलते ही दुर्भावनावश कार्रवाई की गई। इसी के चलते प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुकेश पुरोहित, शिवनारायण डावर, कैलाश पाल, परितोष उपाध्याय, विमल जैन, श्यामलाल केवट, ओपी राठौर, विजय गौतम, विष्णु गोयल, रंजित भंवर, शैलेष मालवी, विजय शिंदे, शैतानसिंह चौहान, कल्पना डाबर आदि मौजूद थे।
त्रिमूर्ति चौराहे पर आंबेडकर प्रतिमा को ज्ञापन देते शिक्षक। आक्रोश जताने के लिए मुंह पर काली पट्टी बांधी गई।