मदरसा छात्रों के लिए ब्रिज कोर्स
प्राइमरी एजुकेशन को बेहतर बनाने में भारत की मदद करेगी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी
देश मेंप्राथमिक शिक्षा की हालत बेहतर बनाने में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी भारत सरकार की मदद करेगी। लर्निंग सिस्टम, इवेल्यूएशन और शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार के लिए यूनिवर्सिटी सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। देश के कई उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ यूनिवर्सिटी का पहले से करार है। यूनिवर्सिटी फिलहाल 270 प्रोजेक्ट्स पर भारतीय संस्थानों के साथ मिलकर काम कर रही है, लेकिन इनमें से अधिकतर साइंस स्ट्रीम से संबंधित हैं। वह अब आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज़ स्ट्रीम में रिसर्च प्रोजेक्ट्स के लिए भारतीय संस्थानों के साथ मिलकर काम करना चाहती है। इसके लिए अगले सप्ताह यूनिवर्सिटी अिधकारियों की भारत में मीटिंग होने वाली है।
एडमिशन अलर्ट