पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पथराव, चक्काजाम के बाद भी चली जेसीबी

पथराव, चक्काजाम के बाद भी चली जेसीबी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रह्माकुंडी में हटाए अतिक्रमण सरकारी जमीन पर कर रखे थे पक्के निर्माण, पुलिस ने लाठियां भांजकर भगाया भीड़ को

भीड़ को हल्का लाठीचार्ज करके खदेड़ती पुलिस।

ब्रह्माकुण्डी क्षेत्र में पक्का निर्माण हटाती जेसीबी।

एसडीएम के वाहन का कांच फोड़ने वाला युवक पकड़ाया।

बेदखल किए गए लोग रोते-बिलखते अधिकारियों को खरी खोटी सुनाने लगे।

भास्कर संवाददाता| धार

ब्रह्माकुंडीमें सरकारी जमीन पर अितक्रमण हटाने पहंुचे प्रशासन के अमले पर प्रभावितों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर बितर किया। बाद में प्रभावित नए फोरलेन पर भी उतर आए। कलेक्टर बंगले के सामने और इंदौर नाके पर चक्काजाम कर दिया। बावजूद प्रशासन-पुलिस ने सख्ती दिखाई और पक्के निर्माण ढहा दिए।

गुरुवार सुबह 7 बजे जैसे ही बड़ी तादाद में फोर्स ब्रह्माकुंडी पहुंचा। लोगों में हड़कंप मच गया। 8 बजे अफसर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी। जैसे ही जेसीबी मकानों की तरफ बढ़ी, लोग विरोध में उतर आए। पहले बंशीलाल का मकान तोड़ा गया। इसने पट्टा दिखाया लेकिन मान्य नहीं किया गया। इसके बाद तोताबाई का मकान तोड़ने लगे। महिला जेसीबी पर चढ़ गई और रोका। महिला पुलिस ने उसे हटाया लेकिन नहीं मानी। इस बीच किसी पुलिसकर्मी ने लट्ठ चला दिया, जिससे तोताबाई का सिर फूट गया। इस पर भीड़ भड़क गई। पीछे से लोग पत्थर लेकर दौड़े। अमले ने चेतावनी दी तो लोग ठहरे। फिर कार्रवाई शुरू कर दी गई। जेसीबी चल रही थी, तभी एसडीएम नीरजकुमारसिंह वाहनों की तरफ चले गए। महिलाओं की भीड़ उनकी तरफ बढ़ी तो गार्ड उन्हें बचाते हुए वाहन में बैठाने लगा। एसडीएम के बैठने पर जैसे ही वाहन का दरवाजा बंद किया, एक महिला का हाथ इसमें दब गया। महिला दर्द से छटपटाने लगी। इतने में चालक ने वाहन बढ़ा दिया। गुस्साई भीड़ ने पत्थर एसडीएम के चलते वाहन पर फेंके। एक पत्थर वाहन के पिछले कांच पर जा लगा। दूसरी गली में खड़े कोतवाली पुलिस के वाहन पर भी भीड़ ने पथराव किया। बाद में लोग भागे अपने घरों में छिप गए।

बादमें वाहन के कांच पर लगाई जाली

लोगोंके उग्र रूप को देखते हुए पुलिस बल ने हेलमेट-जैकेट पहन ली। एसडीएम भी लौट आए। उनके वाहन पर पत्थर फेंकने वाले को पहचान लिया, जिसे सीएसपी वीएस द्विवेदी ने फोर्स के हवाले कर दिया। उसे पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले गए। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती से निर्माण