पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी को घेरा, जताया आक्रोश

एसपी को घेरा, जताया आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
...इधर अवैध वसूली का विरोध करने पर पीटा

डही| पशुपंजीयन एवं बाजार बैठक ठेकेदार द्वारा निर्धारित से अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। गुरुवार को विरोध करने पर व्यापारी आशिक शाह नि. डही को पीट दिया गया। आशिक ने ठेकेदार उसके अवैध वसूलीकर्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। प्रधान आरक्षक भूरेसिंह अलावा ने बताया जांचकर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

भास्कर संवाददाता| बाग

बुधवाररात मुख्य बाजार में ज्वेलर्स के यहां 45 लाख की चोरी के अलावा बाघिनी नदी के समीप रितेश राठी की दुकान की छत का दरवाजा तोड़कर चोरी के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। एसपी बीएस चौहान जांच के लिए गुरुवार शाम बाग पहुंचे तो लोगों ने घेर लिया। रात्रि गश्त पुलिस की लापरवाही को लेकर समस्याएं बताई। इसके पूर्व सुबह कस्बे के लोगों ने थाने पहंुचकर घेराव कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों का कहना है पिछले 3 महीनों से लगातार वाहन चोरियां हो रही हैं। पुलिस ने अब तक किसी भी चोरी को ट्रेस नहीं किया। थाना प्रभारी को हटाने की मांग की। भाजपा मंडल बाग ने भी एक शिकायत पत्र गृह मंत्री बाबूलाल गौर को भेजा।

बाग. नाराज रहवासियों ने एसपी का घेराव कर ज्ञापन िदया।

चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों ने पुलिस के खिलाफ की जमकर नारेबाजी