पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोयाबीन की फसल पर अज्ञात वायरस का अटैक

सोयाबीन की फसल पर अज्ञात वायरस का अटैक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरोद,कुसावदा, सिलोदा बुजुर्ग में खड़ी सोयाबीन की फसल पर अज्ञात वायरस ने अटैक कर दिया है। किसान समंदर सिंह कछवाया, रुगनाथ कछवाया, राजकुमार यादव, कुसावदा के लियाकत पटेल, पप्पू पटेल आदि ने बताया खेतों में फसलें खराब हो रही हैं। सोयाबीन के एक पौधे में 30 से 35 फलियों में से मात्र 7 से 8 फलियां ही सही है। शेष वायरस से खराब हो चुकी हैं।

कीटनाशक विक्रेताओं का कहना है आमतौर पर फसलों को अधिक पानी के कारण जल दाग तथा फंगस जैसी बीमारियां होती है लेकिन इस वाइरस पर सभी बेअसर साबित हो रही हैं। किसानों ने क्षेत्र में फैली समस्या के निदान के लिए कृषि विभाग से जांच की मांग की है। किसानों का कहना है वैसे ही बारिश की वजह से फसल लेट है और अब वायरस अटैक से दोहरी मार पड़ रही है।

हर पौधे पर लगी फलियां इस तरह पीली होकर सड़ रही है।

फसल बीमा नहीं मिला तो 25 से आंदोलन