स्कूल और कॉलेज में गूंजी संतूर की ध्वनि
स्कूल और कॉलेज में गूंजी संतूर की ध्वनि
धार|केंद्रीय विद्यालयऔर गर्ल्स कॉलेज में गुरुवार को संतूर की ध्वनि गूंजी। स्पिक मैके ने संतूर वादक डॉ. धनंजय दैठनकर का कार्यक्रम रखा था। पहले सत्र में केंद्रीय विद्यालय में संतूर वाद्य से परिचित कराया। राग गुजरी तोड़ी प्रस्तुत की। कश्मीरी वाद्य संतूर पर उन्होंने आलाप का प्रदर्शन करके जोड़ झाले की कर्ण प्रिय प्रस्तुति दी। बाद मे द्रुत लय में तीन ताल सुनाई। स्वागत प्राचार्य श्रद्धा झा एवं हरीशचंद्र पाठक ने किया। सरस्वती वंदना दीपेश दीक्षित ने प्रस्तुत की। संचालन आनंद अय्यर ने किया। वादन का द्वितीय सत्र गर्ल्स कॉलेज में हुआ। पदमविभूषण पं. शिव कुमार शर्मा के शिष्य डॉ. दैठनकर ने इस राग में तीन ताल में मध्य लय की बंदिश सुनाकर वातावरण को संगीतमय बना दिया। स्वागत प्राचार्य डॉ. एसएन मंडलोई अंकित जैन ने किया। कलाकार परिचय नवीन भवन ने दिया। स्मृति चिह्न डॉ. मंडलोई गोविंद अग्रवाल ने भेंट किए। संचालन डॉ. बीआर पाटील ने किया। आभार प्रो. जीएल राठौड़ ने माना।
अग्रसेनजयंती महोत्सव : सिक्के जमाए तो जीते
धार| धानमंडीस्थित अग्रसेन चौक पर नौ दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव गुरुवार को शुरू हो गया। मेले में अग्रवाल महिला मंडल, श्री अग्रोहा क्रिएटिव ग्रुप, अग्रवाल फ्रेंड्स ग्रुप, अग्रवाल क्रिएटिव थिंकर्स ग्रुप ने लक बाय चांस, डांडिया रास, तंबोला, चेयर रेस, रस्सी कूद प्रतियोगिता रखी। हथेली पर सिक्के जमाने का गेम भी हुआ। लक्की ड्रॉ भी रखा गया। शाम 4 बजे से मिलन महल में अग्रसेन सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, सचिव अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष मनीष गोयल, सहसचिव राजेंद्र गोयल ने मेला आयोजित किया। मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, डॉ. उमेश मित्तल, डॉ. केसी जिंदल, योगेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल समिति सचिव घनश्याम मित्तल, अनूप गुप्ता, कोषाध्यक्ष गिरीराज अग्रवाल, सतीशचंद्र अग्रवाल, गौरव सांघी, मयंक अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल आदि उपस्थित थे। महोत्सव समिति संयोजक कैलाश अग्रवाल (मालक) ने बताया 19 सितंबर को खट्टी मीठी नोंक झोंक, सिक्का रेस, पेंसिल स्केचिंग, लक्की गेम, क्रिएटिव तम्बोला अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।
संतूर की मधुर ध्वनि में मंत्रमुग्ध हो गईं छात्राएं।