पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृत्त स्तरीय स्पर्धा में दिखाया दम खम

वृत्त स्तरीय स्पर्धा में दिखाया दम खम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार| जेतपुरास्थित भारतीय खेल प्राधिकरण में वन विभाग के 21वें वृत्त स्तरीय खेल महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को हुई। 100 मी., 200 मी. दौड़ में जगदीश सोलंकी प्रथम, गौरव तिवारी राकेश कलेश द्वितीय स्थान, 1500 मी. दौड़ में महेंद्र डामरे धार प्रथम, राकेश कलेश द्वितीय, गोला फेंक में विजयसिंह मडू प्रथम, दिलेश मालीवाड़ द्वितीय, रितिक एथे. वेटरन में पुरुषोत्तम वैैष्णव प्रथम, बैंडमिंटन में हेमंत डिडोर झाबुआ उपविजेता एवं सीनियर में प्रेमसिंह पंवार झाबुआ प्रथम, बीएल वर्मा धार द्वितीय रहे। वेटरन में एमएल डावर आलीराजपुर विजेता, एके वर्मा झाबुआ उपविजेता रहे। शुभारंभ आरआर ओखडिय़ार मुख्य वन संरक्षक के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कलेक्टर जयश्री कियावत ने अध्यक्षता की। स्वागत भाषण गौरव चौधरी डीएफओ ने दिया। इंदौर, अलीराजपुर, झाबुआ, धार के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। कलेक्टर ने कहा जीत का कोई विकल्प नहीं है। खेलो में एकाग्रता सफलतम मंत्र है। श्वेतांक वर्मा, अतुल जोश, राकेश सराठे, राजेंद्र राठौर, विनय व्यास, सीमा यादव, इम्मानुएल तिमोती, विनोद मैदमवार, शमशेरसिंह यादव, राजाराम परमार, प्रदीप यादव, रामगोपाल रावत, विजय गुप्ता, विनोद यादव, एसपी राठौर उपस्थित थे। संचालन सुरेश महिवाल एसडीओ सरदारपुर ने किया। आभार आर वर्मा ने माना।

कबड्‌डी स्पर्धा में विरोधी को दबोचने की कोशिश करते खिलाड़ी।

वन विभाग खेल स्पर्धा का आगाज, कलेक्टर ने कहा जीत का कोई विकल्प नहीं