पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल में 4500 कैदियों ने गुब्बारे फुलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

जेल में 4500 कैदियों ने गुब्बारे फुलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाजेलमें गुरुवार को 4500 कैदियों ने गुब्बारे फुलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। कीर्तिमान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। इसकी पुष्टि बुक के नेशनल हेड डॉ. मनीष विश्नोई ने की।

उन्होंने बताया वीडियोग्राफी की गई है। मैं खुद इस दौरान मौजूद था। रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, प्रमाण पत्र जल्द भेज दिया जाएगा। इसके पूर्व जर्मनी के एक शहर में तीन हजार लोगों ने एक साथ गुब्बारे फुलाए थे। आयोजन सर्व सेवा समिति ने जेल में चल रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान कराया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत सज्जा के लिए गुब्बारे फुलाए गए। जेल अधीक्षक आरआर डांगी और समिति के पंकज खत्री ने बताया जन्मोत्सव के दौरान वासुदेव के किरदार में उपजेल अधीक्षक जसवंत सिंह बाथम थे। नंद बाबा शैलेंद्र जोशी बने ने निभाया। बाल संत पं. शिवानंद महाराज (वृंदावन वालों) ने कथावाचन किया। मुख्य यजमान धार सीएमओ आधार सिंह थे। आभार आनंद दीक्षित ने माना। संचालन नारायण कुबेर जोशी ने किया।

धार. जिला जेल में गुब्बारे फुलाते कैदी।