- Hindi News
- भाषण, अनुवाद स्पर्धाएं हुईं विद्यार्थियों ने पाया सम्मान
भाषण, अनुवाद स्पर्धाएं हुईं विद्यार्थियों ने पाया सम्मान
धार, कुक्षी, बाकानेर सहित जिलेभर में हुए आयोजन
धार|भारतीयखेल प्राधिकरण जेतपुरा में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। हिंदी निबंध में प्रथम शिवम तिवारी, द्वितीय वंदना रैकवार तृतीय राजबाला राणावत रहीं। अनुवाद प्रभाग में धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रथम, फौजिया खान द्वितीय बलराम बाथम तृतीय रहे। प्राधिकरण कर्मियों की स्पर्धा में सोनाली भालेकर ने अनुवाद स्पर्धा में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध में पीएन दास तीरंदाजी प्रशिक्षक ने द्वितीय स्थान जगदीश मोदिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। तात्कालिक भाषण में राम पंवार, आशुतोष तारिया, शिवम पाल और अनुष्का सिंह ने विचार रखे। संचालन डॉ. दिनेश कश्यप ने किया।
कुक्षी|शारदामंदिर वाचनालय में हिंदी दिवस पर काव्य गोष्ठी हुई। शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्रदान करने वाले शिक्षकों बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कैलाशचंद्र शर्मा, प्राचार्य कन्या महेश चतुर्वेदी, प्रफुल्ल मधुप, समिति अध्यक्ष केके जैन, सचिव हरीश रेवड़िया आदि ने संबोधित किया। सम्मान पत्र का वाचन समिति सदस्य अतुल जैन भूपेंद्र वर्मा ने किया। स्वागत भाषण समिति अध्यक्ष कांतिकुमार जैन ने दिया। कांतिलाल जैन, नरेंद्र व्यास, रवींद्र जैन ने भी संबोधित किया। संचालन समिति सदस्य मनोज साधु ने किया। आभार लुणकरण गुप्ता ने माना। युवा मंच अध्यक्ष हीरालाल हम्मड़, कमल रावत, कमलेश परसाई, अनिल पांडेय आदि उपस्थित थे।
बाकानेर|ज्ञानदूतस्कूल में हिंदी दिवस पर शासकीय हाई स्कूल के दृष्टिहीन शिक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर को प्राचार्य रिजवान अली पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष बबलू भाई ने सम्मानित किया।