- Hindi News
- तकिए की खोल में भर ले गए 80 किलो चांदी, 100 ग्राम सोना
तकिए की खोल में भर ले गए 80 किलो चांदी, 100 ग्राम सोना
धारजिले के बाग में मुख्य बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान से चोर बुधवार रात 45 लाख रुपए के जेवरात नकदी ले गए। इसमें 80 किलो चांदी, 100 ग्राम सोने के आभूषण सहित नकदी शामिल है। पूरा सामान चोर तकिए की खोल में भरकर ले गए।
घटना रामकिशन काबरा की दुकान पर हुई। नीचे दुकान और ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है। दुकान के दरवाजे का सेंट्रल लॉक खराब था। बदमाशों ने दरवाजे के ऊपर लगे वेंटिलेशन से हाथ डाल ऊपर चिटकनी खोली। दरवाजे को धक्का दिया तो नीचे की भी चिटकनी खुल गई। दुकान में रखी एक तिजोरी में सारे जेवरात रखे थे। बदमाशों ने तिजोरी तोड़ी और सारे जेवरात तकिये की दो खोल में भर ले गए।
शेष-पेज 4 पर
काबराने बताया तिजोरी में चांदी की 20 तागली, 25 जोड़ हाथ कड़े, 40 डाल, 15 बड़े हार, छोटे कड़े, करोंदी, चैन, कटोरी, रमझोल समेत 80 किलो नए पुराने जेवरात थे। सोने के 100 ग्राम वजनी मोती, कान की बाली, कांटे और 25 हजार रुपए नकद थे। सभी ले गए। सुबह परिवार जागा, तब घटना का पता लगा। दुकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से पुलिस को तफ्तीश में कुछ मदद नहीं मिल पाई। एसपी बीएस चौहान गुरुवार शाम तक बाग में मौका मुआयना कर जांच में जुटे थे। लोगों ने मुख्य बाजार में हुई चोरी को लेकर उनके सामने गुस्सा दिखाया।