पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उबर टैक्सी पर पाबंदी को लेकर सरकार में ही उठे दो सुर

उबर टैक्सी पर पाबंदी को लेकर सरकार में ही उठे दो सुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कल रेल में हादसा हुआ तो क्या उसे भी बंद कर देंगे? : गडकरी

सभी वेब टैक्सियों पर लगाया जाएगा प्रतिबंध : राजनाथ

दुष्कर्ममामले से विवाद में घिरी अमेरिकी उबर टैक्सी सर्विस पर पाबंदी लगा दी गई है। लेकिन इस पर सरकार में दो सुर सामने आए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया कि उन्होंने सभी राज्यों को पत्र लिखा है। इसमें राज्यों से वेब टैक्सी सर्विस बंद करने को कहा है। इस पर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सवाल उठाया, \\\"रेल और बस में दुष्कर्म होगा तो क्या उसे भी बंद कर देंगे?\\\'

उबर दुष्कर्म केस मंगलवार को राज्यसभा में उठा। चर्चा के दौरान कांग्रेस समेत विपक्ष के कई सदस्यों ने दिल्ली में महिला सुरक्षा का मसला उठाया। जवाब में गृहमंत्री ने कहा, \\\"गृह मंत्रालय ने रजिस्ट्रेशन होने तक वेब टैक्सियों पर पाबंदी लगाने को कहा है।\\\' हालांकि, सरकार में ही इसका विरोध शुरू हो गया। गडकरी ने संसद परिसर में ही कहा, \\\"पाबंदी लगाना हल नहीं है। लाइसेंस जारी करने के सिस्टम में खामी है। उसे सुधारना होगा।\\\' इस पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, ‘सरकार में ही एक राय नहीं है। वह पहले तय करें कि क्या होना चाहिए।\\\' हालांकि, राजनाथ ने कहा, \\\"हम टैक्सी सर्विस बंद नहीं कर रहे हैं। बल्कि अच्छी तरह से रेगुलेट करना चाहते हैं।\\\'



हमारी मंशा पर संदेह नहीं होना चाहिए।\\\'

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह से मिले कंपनी के अिधकारी।

नया खुलासा: गला दबाकर महिला को मारने की कोशिश भी की थी ड्राइवर ने| पेज 10

कंपनी को राष्ट्रीय महिला आयोग का नोटिस

राष्ट्रीयमहिला आयोग ने उबर कंपनी को नोटिस जारी किया है। महिला सुरक्षा में लापरवाही, नियमों की अनदेखी, अनिवार्य नियमों की अवहेलना पर जवाब मांगा है।



आयोग ने दिल्ली पुलिस से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।