होटल रेडिसन का सीमांकन होगा
इंदौर| रिंगरोड पर बने होटल रेडिसन का सीमांकन किया जाएगा। जिला प्रशासन को हाल ही में एक शिकायत मिली थी जिसमें होटल के पीछे के हिस्से में सीलिंग (सरकारी) जमीन का हिस्सा दबे होने की बात कही गई थी। इस संबंध में प्रारंभिक तौर पर मुआयना करवाया गया तो ग्राम खजराना के सर्वे नंबर 5 19 की कुछ जमीन होने की आशंका व्यक्त की गई। इस आधार पर अब एक दल बनाकर मशीन के जरिए सीमांकन कराया जाएगा। जिला कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने कहा कि सीमांकन से होटल की जमीन की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।