चोरी के कैरेट लेकर मंडी पहुंचा चोर
चोरीके कैरेट और टमाटर लेकर मंडी में पहुंचे चोकर को असली मालिक ने पहचान लिया। उसने चोर को धरदबोचा। दोनों विवाद कर रहे थे कि चोर बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर को धर दबोचा। भानपुरा पुलिस के अनुसार संधारा में 7 दिसंबर शाम 7 से 10 बजे के बीच मोतीलाल पिता भागीरथ पाटीदार के खेत से उसी गांव के गोवर्धनलाल पिता भंवरलाल माली टमाटर से भरे चार कैरेट चुरा ले गया। आरोपी टमाटर के दो कैरेट लेकर मंगलवार दोपहर सब्जी मंडी पहुंच। वहां मोतीलाल पाटीदार ने कैरेट पहचान लिए। जब मोतीलाल ने गोवर्धन से पूछा तो उसने अपने कैरेट बताए। दोनों में विवाद चल रहा था कि गोवर्धन वहां से बाइक लेकर भाग गया। मोतीलाल की शिकायत पर पुलिस ने संधारा में आरोपी के खेत से दो ओर कैरेट जब्त कर लिए।