मशाल जुलूस निकाला
मशाल जुलूस निकाला
गंधवानी| बजरंगदल ने शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में मशाल जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर चले। सबरंग चौपाटी पर सभा हुई। बजरंग दल के जिला मंत्री श्रवण शर्मा, यशपाल चौहान ऋषभ पाटनी ने संबोधित किया। 23 दिसंबर को विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण तोगड़िया के मनावर कार्यक्रम की जानकारी दी। संतोष डामर, श्याम राठौड़, अजय जाधव, मोनू सेन, गोलू सोलंकी, पवन, आशीष मालवी, संजय धारवाल, संघ के राकेश मोटसरा, राज मौर्य, महेंद्र सोलंकी, कैलाश थावरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन नगर मंत्री अजय लछेटा ने किया।