पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बायपास किनारे 400 फीट तार डाल बिजली चोरी

बायपास किनारे 400 फीट तार डाल बिजली चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर-अहमदाबादमार्ग पर अभ्युदय विहार कॉलोनी के सामने मंगलवार को एक आश्रम में बिजली चोरी पकड़ी गई।

बिजली कंपनी के कनिष्ठ यंत्री शहर आरके गुप्ता ने बताया आश्रम में मुनिनाथ महाराज रहते हैं। ये 400 फीट तार डाल कर हाईवे क्रॉस कर कॉलोनी के पोल से आश्रम तक लाइन लाए थे। सिर्फ आश्रम में पंखे, बल्ब, टेप रिकॉर्डर चला रहे थे, बल्कि नाले में एक हॉर्स पॉवर की मोटर भी लगा रखी थी, जिससे गेहूं चारे की सिंचाई कर रहे थे। चोरी की बिजली से एक हजार वॉट का उपयोग पाया गया। विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 में बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज कर केबल, पानी की मोटर जब्त की गई।

400 फीट तार डाल कर आश्रम में लाइन लाकर कर रहे थे चोरी।