- Hindi News
- लीकेज सुधारने बंद की सप्लाई, 5 वार्डों में शाम को मिला पानी
लीकेज सुधारने बंद की सप्लाई, 5 वार्डों में शाम को मिला पानी
काकागंज, पंतनगर, लक्ष्मीपुरा सहित आसपास के वार्डों में पीने के पानी के लिए परेशान रहे लोग
नगरसंवाददाता | सागर
काकागंजमुक्तिधाम के पास मंगलवार को बिना किसी पूर्व सूचना के मेन लाइन के लीकेज सुधारे गए। इससे शहर के 5 वार्डों में सुबह से पानी नहीं पहुंचा। सुबह से लेकर दिन भर लोग पानी के लिए परेशान रहे। हालांकि शाम को पानी सप्लाई कर दिया गया था। जिन वार्डों में पानी सप्लाई प्रभावित रही उनमें पंतनगर, काकागंज, सूबेदार, लक्ष्मीपुरा, केशवगंज वार्ड शामिल हैं। लक्ष्मीपुरा वार्ड पार्षद नीरज जैन ने बताया कि पानी आने के कारण लोग परेशान थे। लीकेज सुधार स्थल पर वे स्वयं मौजूद रहे, ताकि काम जल्द पूरा हो और शाम को पानी सप्लाई हो जाए। उपयंत्री अरविंद पटैरिया ने बताया कि इस सड़क का निर्माण शुरू होने जा रहा है।
इससे पहले मेन लाइन के लीकेज सुधारने का काम पहले से ही किया जा रहा है। बड़ा लीकेज होने के कारण सुधारने में समय ज्यादा लग गया। 5 वार्डों में शाम को पानी सप्लाई कर दिया गया था।