पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दबाव बनाने के लिए करवाई एफआईआर

दबाव बनाने के लिए करवाई एफआईआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीकॉलेजमें छात्रनेता द्वारा अतिथि विद्वान की पिटाई मामले में मंगलवार को नया मोड़ गया। छात्रनेता के एडवोकेट पिता ने एसपी को आवेदन देकर आरोप लगाया कि जनभागीदारी समिति में घोटाले की हाईकोर्ट में लगी याचिका में पैरवी को लेकर दबाव बनाने के लिए झूठी एफआईआर की गई है।

गौरतलब है अतिथि विद्वान रवि गढ़वाल ने शिकायत की थी कि उसे छात्रनेता मनीष जैन ने पीटा है। 3 दिसंबर की घटना की शिकायत पर 8 दिसंबर को कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मनीष के पिता एडवोकेट पारसमल जैन मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचे और शिकायत की कि मेरे पुत्र मनीष पर दबाव डाला जा रहा है कि तुम्हारे पिता द्वारा कॉलेज की जनभागीदारी समिति में घोटाले और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगी याचिका में पैरवी की जा रही है। उसमें 10 तारीख को पैरवी में अनुपस्थित रहने का कहा। धमकी दी है कि याचिका खारिज करवा दो, अन्यथा पुलिस शिनाख्ती में तुम्हारी पहचान करके अंदर करवा दूंगा।

अमरदीप सोलंकी ने कॉलेज जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष अनंत अग्रवाल के कार्यकाल में हुई कथित अवैध नियुक्ति भ्रष्टाचार को लेकर एक याचिका हाईकोर्ट में लगाई है, जिसकी पैरवी जैन कर रहे हैं। आवेदन में मांग की गई कि 3 दिसंबर को जिस दिन की घटना बताई जा रही है, उस दिन की अग्रवाल के नंबर 94250 47145 की कॉल डिटेल निकलवाई जाए तो स्पष्ट हो जाएगा कि अग्रवाल ने पुलिस और कॉलेज प्रशासन पर दबाव बनाकर एफआईआर करवाई है।

कॉल डिटेल निकलवाई जाए

^जहां तक पैरवी से हटवाने की बात है तो मैं जानता भी नहीं कि हाईकोर्ट की याचिका में कौन सा वकील पैरवी कर रहा है। छात्रनेता स्टूडेंट नहीं था, कॉलेज में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी के सख्त खिलाफ हूं। ऐसा कृत्य कोई भी करता है, उस पर कार्रवाई होना चाहिए।” अनंतअग्रवाल, विधायकप्रतिनिधि पूर्व जनभागीदारी समिति अध्यक्ष

कॉलेज में गुंडागर्दी के खिलाफ हूं

पीजी कॉलेज | अतिथि विद्वान पिटाई मामले में आया नया मोड़, छात्रनेता के एडवोकेट पिता ने लगाए आरोप, एसपी को दिया आवेदन