- Hindi News
- पर्चे के दौरान नोट करवाए प्रमाण पत्र बनवाने के जरूरी दस्तावेज
पर्चे के दौरान नोट करवाए प्रमाण पत्र बनवाने के जरूरी दस्तावेज
उत्कृष्टविद्यालयमें मंगलवार को अर्धवार्षिक परीक्षा में पर्चे के दौरान बच्चों का ध्यान भटकाने की घटना हुई। 11वीं कक्षा में रसायन शास्त्र का पर्चा चल रहा था। तभी सहायक शिक्षक एमएस मानावत आए। उत्तर लिखते विद्यार्थियों को रोक कहा स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने दस्तावेज लाने की सूचना दी। कहा एसटी, एससी, ओबीसी के तो प्रमाण पत्र बनेंगे ही, विमुक्त जाति के अलग से प्रमाण पत्र बनेंगे।
शिक्षक ने विमुक्त जाति के बच्चों के हाथ भी खड़े करवाए। इस दौरान कई मिनट वेस्ट हो गए। पूरा परीक्षा हॉल डिस्टर्ब हो गया। सवाल पर मानावत ने कहा सभी बच्चे परीक्षा के दौरान ही आते हैं। आम दिनों में कोई कोई अनुपस्थित रहता है। जाति प्रमाण पत्र भी परीक्षा जैसा ही जरूरी विषय है, इसलिए सूचना दे रहे हैं।
उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक ने रसायन शास्त्र की परीक्षा में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के िलए बच्चों से हाथ उठवाए।