पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग को घर बुलाया, दुष्कर्म

नाबालिग को घर बुलाया, दुष्कर्म

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | शिकारपुरा क्षेत्र में नाबालिग को घर में अकेली देख उसी क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपने घर बुलाया। क्षेत्र की एक महिला सहित दो साथियों की मदद से उसने नाबालिग से ज्यादती की। किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

सोमवार शाम 4 बजे राम जंगाले के कहने पर क्षेत्र की की गुड्‌डन चांद खां पीड़िता को घर बुलाने आई थी। इस दौरान पीड़िता घर में अकेली थी। माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। कुछ देर बाद पीड़िता राम के घर जा पहुंची। विक्की दयाराम और वैभव नितिन बाहर खड़े थे। राम के घर में घुसते ही बाहर से विक्की और वैभव ने दरवाजा बंद कर लिया। राम ने उसके साथ ज्यादती की। करीब 20 मिनट तक पीड़िता ने उससे बचाव के लिए संघर्ष किया। शोर सुन विक्की, वैभव और गुड्‌डन मौके से भाग गए।





दरवाजा खटखटाने पर पड़ोसी ने दरवाजा खोला। डरी-सहमी पीड़िता देर शाम बिलखती हुई घर पहुंची। माता-पिता को उसने आपबीती सुनाई।

रात 9 बजे परिजन ने शिकारपुरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 376 डी दुष्कर्म में सहयोग, 342 घर का दरवाजा बंद कर, 506 जान से मारने की धमकी और लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम का केस दर्ज किया। सुबह पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके घर पहुंची। राम और विक्की शाम को फरार थे। पुलिस ने गुड्‌डन और वैभव को घर से गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...